Molitics

@moliticsindia

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में उस प्रस्ताव के समर्थन में वोट दिया, जिससे फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए UN महासभा की उच्चस्तरीय बैठक को संबोधित करने की अनुमति मिली। प्रस्ताव के पक्ष में 152 देशों ने वोट किया, जबकि अमेरिका, इजराइल और पैराग्वे ने विरोध किया। 4 देश मतदान से दूर रहे। दरअसल, अमेरिका ने महमूद अब्बास को न्यूयॉर्क आने के लिए वीजा देने से इनकार किया था। इसके बाद UNGA ने उन्हें वीडियो के जरिए संबोधन की अनुमति दी। यह दूसरी बार है जब अब्बास UN महासभा को वीडियो के जरिए संबोधित करेंगे। #India #Palestine #UNGA #MahmoudAbbas #UnitedNations

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch