Molitics

@moliticsindia

ओडिशा की मोहन चरण माझी सरकार ने अदालत के आदेश के बावजूद अलग रह रही पत्नी और बच्चों को गुज़ारा भत्ता (एलिमनी) न देने वाले सरकारी कर्मचारियों पर शिकंजा कसा है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार, अब ऐसे कर्मचारियों की मासिक सैलरी से गुज़ारा भत्ते की राशि सीधे काटकर पत्नी या बच्चों के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के अनुसार, यह नई व्यवस्था अदालती आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए लागू की जा रही है। #OdishaGovt #MohanCharanMajhi #AlimonyRules #GovtEmployees

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch