Molitics

@moliticsindia

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग द्वारा तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नाम और सिंबल को फ्रीज किए जाने के फैसले पर केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग पर तीखा हमला बोला है। ​तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी ने संविधान, लोकलाज और लोकतांत्रिक मूल्यों को दरकिनार करते हुए पहले विपक्षी विधायकों और मुख्यमंत्रियों को तोड़ा और अब विपक्षी दलों के नाम, चुनाव चिह्न और बैंक खाते छीनने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि शिवसेना, एनसीपी (NCP) और लोजपा (LJP) के बाद अब ईसीआई के निर्देशन में TMC के साथ भी वही दोहराया गया है। ​#TejashwiYadav #RJD #BJP #ElectionCommission #TMC

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch