सीबीआई (CBI) ने 'एस्सेल ग्रुप' के चेयरमैन और ज़ी (Zee) के संस्थापक सुभाष चंद्रा व अन्य कंपनियों के खिलाफ एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (LICHFL) से ₹1,322 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया है। LICHFL की शिकायत के अनुसार, वर्ष 2018 में सुभाष चंद्रा और उनसे जुड़ी कंपनियों को ₹980 करोड़ का लोन दिया गया था, जिसके लिए चंद्रा ने अपनी गारंटी के साथ फर्जी और बढ़ा-चढ़ाकर बनाए गए नेटवर्थ सर्टिफिकेट सौंपे थे। बाद में दोनों लोन खाते डिफॉल्ट हो गए। बाद में दिवाला कार्यवाही (Insolvency Proceedings) के दौरान चंद्रा ने उन सर्टिफिकेट्स में दर्ज नेटवर्थ होने से इनकार कर दिया, जिसके बाद धोखाधड़ी और साजिश का मामला दर्ज किया गया है। #SubhashChandra #CBI #LICHousingFinance #EsselGroup
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch