न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर और एक पाकिस्तानी पत्रकार के बीच आतंकवाद के मुद्दे पर तीखी बातचीत हुई। प्रेस बातचीत के दौरान पत्रकार ने भारत सरकार पर पाकिस्तान में आतंकवाद को प्रायोजित करने का आरोप लगाते हुए पूछा कि इसे कब बंद किया जाएगा। जवाब में जयशंकर ने कहा- “एक आतंकवादी देश मुझसे यह सवाल पूछ रहा है। Come on.” यह बातचीत समुद्री परिवहन और नाविकों की सुरक्षा से जुड़े ‘Group of Friends on Safety and Security of Shipping and Seafarers’ पर हुई प्रेस ब्रीफिंग के दौरान हुई। #Jaishankar #UNGA2026 #IndiaPakistan #ForeignPolicy #UnitedNations
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch