Molitics

@moliticsindia

उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था और अपराध को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री के दावों पर तीखा हमला बोला है। ​अखिलेश यादव ने निशाना साधते हुए कहा कि जहां एक तरफ मुख्यमंत्री यह दावा करते रहे कि माफिया और बदमाश यूपी छोड़कर चले गए हैं, वहीं हकीकत इसके उलट नजर आ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि दूसरे राज्यों के आपराधिक गैंग बीसों राउंड गोलियां चलाकर और हत्याएं करते हुए बेखौफ होकर उत्तर प्रदेश में दाखिल हो रहे हैं। ​#AkhileshYadav #SamajwadiParty #UttarPradesh #LawAndOrder #UPPolitics

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch