Molitics

@moliticsindia

इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों के सवाल, पेपर लीक, भर्ती में देरी, बेरोजगारी, बढ़ती शिक्षा लागत और विश्वविद्यालयों में पारदर्शिता जैसे मुद्दे चर्चा के केंद्र में रहे। राहुल गांधी ने ‘अंधभक्त’ शब्द का इस्तेमाल उन लोगों के लिए किया, जो उनके मुताबिक सरकार और व्यवस्था से सवाल नहीं पूछते। उन्होंने कहा कि छात्र सवाल पूछता है, जिज्ञासु होता है और जवाब मांगता है। ‘छात्रों की गूंज’ की शुरुआत 17 जून को राजस्थान के कोटा से हुई थी। इसके बाद देहरादून, प्रयागराज और पुणे में कार्यक्रम हुए और 19 सितंबर को इंदौर में इसका पांचवां संस्करण आयोजित किया गया। #RahulGandhi #ChhatronKiGoonj #Indore #Students #PaperLeak

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch