News Pinch

@thenewspinch

उत्तर प्रदेश के कानपुर ज़िले में बाढ़ से प्रभावित परिवारों का दावा है कि राहत सामग्री के तौर पर बांटी गई कफ सिरप पीने से बच्चे बीमार पड़ गए. पता चला कि सिरप की एक्सपायरी डेट जुलाई 2026 थी. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, जब बाढ़ पीड़ितों ने एक्सपायर कफ सिरप की शिकायत स्वास्थ्य विभाग के लोगों ने की तो उन्होंने गलती मानी और इलाज के लिए 100 रुपए देने लगे. मामला तूल पकड़ा तो आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिदत्त नेमी ने कहा, 'यह मामला हमारे संज्ञान में आया है. हम इसकी जांच कर रहे हैं. जांच के बाद ही हम इस पर आगे कुछ कह पाएंगे.' UP News | Uttar Pradesh News | Kanpur Floods | CM Yogi Adityanath

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch