Molitics

@moliticsindia

जन सुराज पार्टी (JSP) के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जीत दर्ज करने के बाद बिहार विधानसभा में आधिकारिक तौर पर विधायक पद की शपथ ले ली है। बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने उन्हें अपने चैंबर में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। भाजपा के 30 साल पुराने गढ़ बांकीपुर में शानदार जीत हासिल कर विधानसभा पहुंचे प्रशांत किशोर ने शपथ लेते ही अपने क्षेत्र के विकास और शिक्षा-रोजगार से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने की बात कही है। उन्होंने बांकीपुर के 10 हजार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और क्षेत्र के सरकारी व निजी स्कूलों की व्यवस्था सुधारने का संकल्प जताया है। #PrashantKishor #JanSuraaj #BiharPolitics #Bankipur #BiharAssembly

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch