अडानी ग्रुप पर लिखी एक रिपोर्ट और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर खोजी पत्रकार रवि नायर के दिल्ली स्थित आवास पर गुजरात पुलिस ने छापेमारी की है। अहमदाबाद मजिस्ट्रेट कोर्ट द्वारा जारी सर्च वारंट के तहत की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने 3 लैपटॉप, 2 पुराने फोन और 1 आईपैड जब्त किए हैं। रवि नायर के खिलाफ अहमदाबाद के क्राइम ब्रांच (DCB) में मानहानि और जालसाजी की धाराओं के तहत FIR दर्ज है। यह पूरा मामला अडानी ग्रुप से जुड़ी 'द वाशिंगटन पोस्ट' की एक रिपोर्ट और एक्स (X) पर किए गए पोस्ट से संबंधित है। हालांकि, 11 अगस्त को गुजरात हाईकोर्ट ने इस मामले में एफआईआर रद्द करने की याचिका खारिज करते हुए कहा था कि आरोप प्रथम दृष्टया संज्ञेय अपराध दर्शाते हैं, जिनकी जांच जरूरी है। छापेमारी के समय रवि नायर घर पर मौजूद नहीं थे। #RaviNair #AdaniGroup #GujaratPolice #WashingtonPost #MediaFreedom
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch