Molitics

@moliticsindia

नेपाल में विनाशकारी फ्लैश फ्लड के बीच Infosys Public Services के CEO लक्ष गोपीसेट्टी से संपर्क नहीं हो पा रहा है। Infosys ने पुष्टि की है कि गोपीसेट्टी निजी यात्रा पर नेपाल गए थे। कंपनी संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर उनकी जानकारी जुटाने और संपर्क स्थापित करने की कोशिश कर रही है। कंपनी ने उनके परिवार को हरसंभव मदद देने की बात कही है। गोपीसेट्टी Infosys की अमेरिकी-कनाडाई पब्लिक सेक्टर सेवाओं वाली इकाई के प्रमुख हैं। नेपाल में आई आपदा के बाद सैकड़ों लोग अब भी लापता हैं और राहत-बचाव अभियान चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में जारी है। #NepalFloods #NepalFlashFlood #NepalDisaster #BreakingNews

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch