बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश समेत देशभर के सरकारी स्कूलों की बदहाल स्थिति और प्राथमिक शिक्षा में बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर केंद्र और राज्य सरकारों पर निशाना साधा है। मायावती ने कहा कि 2013 के बाद जन्मे बच्चे (Gen-Alpha) और उनके माता-पिता अब बदतर स्कूली व्यवस्था के खिलाफ मुखर होकर आंदोलन करने को विवश हैं। उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि जिन मासूम बच्चों के खेलने-कूदने और पढ़ाई करने के दिन हैं, उन्हें पीने के पानी, शौचालय, शिक्षकों की कमी और स्कूल भवनों की खस्ताहाली जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए सड़कों पर संघर्ष करना पड़ रहा है। बसपा प्रमुख ने सरकारों से अपील की है कि वे हजारों सरकारी स्कूलों को बंद करने की नीति छोड़ने के साथ ही बच्चों की वाजिब मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करें और उनके खिलाफ किसी भी तरह के बल प्रयोग से पूरी तरह बचें। #Mayawati #BSPA #EducationSystem #GovtSchools #GenAlpha #UPNews
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch