सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सोया चाप बनाने वाली एक फैक्ट्री में सोया चाप बनाने वाला व्यक्ति बेहद अस्वच्छ तरीके से खाना तैयार कर रहा है. वीडियो में वह बिना किसी स्वच्छता मानक का पालन किए सोया चाप को पैरों से दबाता, फ़र्श पर फैलाता है और उसी सामग्री के ऊपर लेटा हुआ दिखाई देता है. यह केवल एक दुकान का मामला नहीं, बल्कि खाद्य सुरक्षा और सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुड़ा गंभीर सवाल है. भारत में खाद्य कारोबारियों के लिए FSSAI ने साफ़-सफ़ाई, व्यक्तिगत स्वच्छता, सुरक्षित खाद्य निर्माण और दूषण (contamination) से बचाव के स्पष्ट मानक तय किए हैं। यदि कोई खाद्य पदार्थ इन मानकों का उल्लंघन करते हुए बनाया जाता है, तो यह उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के लिए जोखिम पैदा कर सकता है. सवाल सिर्फ़ स्वाद का नहीं, सेहत का है। क्या FSSAI और स्थानीय खाद्य सुरक्षा विभाग इस वायरल वीडियो की जांच करेंगे? #FSSAI #FoodSafety #FoodHygiene #StreetFood #SoyaChaap
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch