News Pinch

@thenewspinch

गुरुग्राम: बाइकर सिया का आरोपी के बयान पर पलटवार, क्या बोलीं सुनिए... इससे पहले, बाइकर महिला को टक्कर मारने वाले कार ड्राइवर कल्याण बैंसला का बयान सामने आया था. कल्याण का कहना है कि करीब 10 मिनट तक बाइकर ग्रुप उनकी कार के आगे-पीछे चलता रहा, जिससे वह परेशान हुआ. कार से हाथ बाहर निकालकर बाइकर ग्रुप को समझाने की कोशिश भी की. कल्याण बैंसला के मुताबिक, उन्हें आगे मुड़ना था, इसलिए कार की स्पीड बढ़ाकर आगे निकलने की कोशिश की. इसी दौरान एक बाइक कार की साइड से टकरा गई. कल्याण का ये भी कहना है कि अगर बाइकर महिला पूरी वीडियो क्लिप सामने लाती हैं, तो घटना की पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी. इसी बीच बाइकर सिया का बयान आया है, देखिए वीडियो…

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch