Molitics

@moliticsindia

दिशा सालियान मामले को लेकर शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अपने परिवार को मामले में घसीटे जाने पर सवाल उठाए हैं। उद्धव ठाकरे ने कहा, “घटना दुखद थी, लेकिन हमें इसमें क्यों घसीटा जा रहा है? हमारा इससे कोई लेना-देना नहीं है। यह पूरी तरह राजनीतिक मकसद से प्रेरित है।” उन्होंने आगे कहा, “कल को आपका नाम भी इसमें घसीटा जा सकता है। PM मोदी और ट्रंप का नाम भी इसमें क्यों नहीं घसीट लेते?” ठाकरे ने कहा कि जांच एजेंसियां अपनी जांच करें, लेकिन किसी का चरित्र हनन नहीं होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। #UddhavThackeray #DishaSalian #MaharashtraPolitics #ShivSenaUBT #SSR

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch