Molitics

@moliticsindia

“जब तक राहुल गांधी जी हमारे साथ हैं, हम न डरेंगे, न दबेंगे और न झुकेंगे!” इंदौर में 19 सितंबर को हुए ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में राहुल गांधी ने छात्रों और युवाओं से शिक्षा, भर्ती परीक्षाओं, पेपर लीक, रोजगार और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर संवाद किया। कार्यक्रम में छात्रों ने भी अपनी समस्याएं और सवाल सामने रखे। इसी दौरान एक छात्र ने राहुल गांधी के समर्थन में कहा-“जब तक राहुल गांधी जी हमारे साथ हैं, हम न डरेंगे, न दबेंगे और न झुकेंगे।” उनका यह बयान कार्यक्रम के बाद सोशल मीडिया पर भी सामने आया। #RahulGandhi #ChhatronKiGoonj #Indore #MitendraSingh #YouthCongress

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch