Molitics

@moliticsindia

उत्तर प्रदेश के मंत्री ओपी राजभर ने आरक्षण के मुद्दे पर कहा कि जिन परिवारों को आरक्षण का लाभ लेकर सामाजिक-आर्थिक रूप से आगे बढ़ने का अवसर मिल चुका है, उन्हें आरक्षण के दायरे से बाहर कर इसका लाभ जरूरतमंद और वंचित वर्गों तक पहुंचाया जाना चाहिए। राजभर ने उदाहरण देते हुए कहा कि यदि किसी परिवार के सदस्य DM, SP, DIG, IG, DGP, राज्यपाल, मुख्यमंत्री या राष्ट्रपति जैसे पदों तक पहुंच चुके हैं, तो उनके परिवार को आरक्षण की जरूरत पर पुनर्विचार होना चाहिए। #ReservationDebate #SocialJustice #SCSTReservation #IndianPolitics

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch