Molitics

@moliticsindia

Hamirpur, Uttar Pradesh में स्कूल तक पक्की सड़क की मांग को लेकर छात्रों और अभिभावकों ने प्रदर्शन किया। करीब 300 छात्रों ने लगभग 6 किलोमीटर पैदल मार्च कर जिला मुख्यालय पहुंचकर खराब सड़क और जलभराव की समस्या उठाई। छात्रों का कहना था कि बारिश के दौरान स्कूल आने-जाने में उन्हें भारी परेशानी होती है और सड़क की खराब स्थिति से सुरक्षा का भी खतरा बना रहता है। प्रदर्शन के बाद प्रशासन हरकत में आया और अधिकारियों ने स्कूल तक जाने वाली सड़क का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। सड़क की स्थिति और जलभराव की समस्या का जायजा लेने के बाद जल्द ही विकास एवं निर्माण कार्य शुरू किए जाने की उम्मीद है। #Hamirpur #UttarPradesh #StudentProtest #RoadDevelopment #RoadConstruction

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch