Molitics

@moliticsindia

छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। खरून नदी का जलस्तर बढ़ने से रायपुर और दुर्ग जिले के कई गांवों में पानी भर गया है। अमलेश्वर और खुदमुड़ा गांवों में सड़कें जलमग्न होने के साथ कई घरों में भी पानी घुसने की खबर है। बारिश के कारण रायपुर-दुर्ग मार्ग समेत कई प्रमुख सड़कों पर भी जलभराव हुआ है और यातायात प्रभावित हुआ है। प्रशासन ने निचले और नदी किनारे वाले इलाकों में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। राज्य के कई अन्य हिस्सों में भी लगातार बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। #Chhattisgarh #HeavyRain #Flood #Raipur #Durg

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch