Molitics

@moliticsindia

मुंबई की लोकल में यात्री सुरक्षा पर फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। 10 सितंबर को दिवा-मुंब्रा के बीच सुबह की भीड़ के दौरान एक महिला लोकल ट्रेन से नीचे गिर गई। रिपोर्टों के मुताबिक, ट्रेन सिग्नल पर रुकी हुई थी और अत्यधिक भीड़ के बीच महिला का संतुलन बिगड़ा। गनीमत रही कि ट्रेन उस समय रुकी हुई थी और महिला की जान बच गई। यह वही दिवा-मुंब्रा क्षेत्र है जहां जून 2025 में ट्रेन से गिरकर 5 यात्रियों की मौत हुई थी। उस हादसे के बाद ऑटोमैटिक दरवाजों वाली लोकल ट्रेनें लाने का फैसला किया गया था। करीब 10 महीने बाद अप्रैल 2026 में पहली गैर-AC बंद-दरवाजे वाली लोकल मुंबई के लिए भेजी गई, लेकिन आज की घटना बताती है कि भीड़ और यात्री सुरक्षा की चुनौती अभी भी बनी हुई है। #MumbaiLocal #Maharashtra #RailwaySafety #MumbaiNews

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch