Molitics

@moliticsindia

फतेहपुर के किशनपुर स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों के विरोध प्रदर्शन का एक अनोखा मामला सामने आया है। करीब 5 घंटे तक कक्षाओं का बहिष्कार कर सैकड़ों छात्रों ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ शांतिपूर्ण धरना दिया और जमकर नारेबाजी की। छात्रों का आरोप है कि भीषण गर्मी के बावजूद पीने के शुद्ध पानी (RO) की व्यवस्था नहीं है, पंखे खराब पड़े हैं और क्लासरूम की हालत जर्जर है। प्रशासन और शिक्षा विभाग के हस्तक्षेप के बाद स्कूल में पंखे लगाने और जल्द व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया गया है। हालांकि, छात्र केवल आश्वासन नहीं बल्कि स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं। #GenAlpha #Fatehpur #StudentRights #UttarPradesh #cjp

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch