Molitics

@moliticsindia

क्या सिर्फ NDA शासित राज्यों में UCC लागू करने से वह ‘Uniform’ Civil Code कहलाएगा? गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि 2029 से पहले सभी 21 NDA शासित राज्यों में UCC लागू किया जाएगा। इसी पर BRS नेता K.T. रामा राव ने सवाल उठाया कि अगर कानून समान है, तो इसे पूरे देश में लागू क्यों नहीं किया जा रहा? UCC यानी समान नागरिक संहिता का मकसद शादी, तलाक, उत्तराधिकार और गोद लेने जैसे निजी मामलों में धर्म से अलग समान कानूनी नियम लागू करना है। इसका आधार संविधान के अनुच्छेद 44 में है। फिलहाल उत्तराखंड में UCC जनवरी 2025 से लागू है, जबकि गुजरात और असम में इसे लेकर कानून पारित हो चुके हैं, #UCC #AmitShah #KTR #BRS #UniformCivilCode

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch