आनंद निकेतन स्कूल ने विवाद के बाद मलाला यूसुफजई की ‘I Am Malala’ और ऐन फ्रैंक की ‘The Diary of a Young Girl’ को अनिवार्य किताबों की सूची से हटा दिया था। इसके विरोध में वस्त्रापुर के Auda Garden में आयोजित मौन रीडिंग सेशन के दौरान VHP और बजरंग दल से जुड़े लोगों पर पाठकों से मारपीट का आरोप लगा। पुलिस ने FIR दर्ज कर 6 लोगों की पहचान और 3 गिरफ्तारियों की जानकारी दी है। वहीं, बजरंग दल ने कहा कि उसके कार्यकर्ताओं ने पहले प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की थी। सवाल-किताबों से असहमति हो सकती है, लेकिन क्या किसी को यह तय करने का अधिकार है कि दूसरा व्यक्ति क्या पढ़े? #Ahmedabad #BookReading #IAmMalala #AnneFrank #GujaratNews
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch