Molitics

@moliticsindia

प्रयागराज में आयोजित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के दौरान एक अलग ही नजारा देखने को मिला, जब नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने खुद छात्रों को मंच पर बुलाकर उनकी समस्याओं को सीधे सुना। इस कार्यक्रम में सिर्फ स्थानीय छात्र ही नहीं, बल्कि पटना और इलाहाबाद यूनिवर्सिटी समेत देश के कई हिस्सों से युवा अपनी आवाज बुलंद करने पहुंचे थे। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के छात्रों ने यूनिवर्सिटी में बेतहाशा फीस वृद्धि, लगातार होते पेपर लीक, बेरोजगारी और प्रशासनिक तानाशाही जैसे गंभीर मुद्दों को सीधा राहुल गांधी के सामने रखा। छात्रों का कहना था कि पढ़ाई महंगी होती जा रही है और मेहनत करने के बाद भी पेपर लीक से उनका भविष्य अंधेरे में धकेला जा रहा है। ग्राउंड रिपोर्ट - @Geet_reports पूरी वीडियो Molitics के YouTube चैनल पर देखें। लिंक - #RahulGandhi #ChhatronKiGoonj #AllahabadUniversity #PatnaStudents #PaperLeak ( Rahul Gandhi | Chhatron Ki Goonj | Prayagraj | Allahabad University | Patna Students | Paper Leak | Fee Hike | Student Protest | Congress l NSUI )

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch