Molitics

@moliticsindia

जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के दौरान नाबालिग प्रदर्शनकारी निशु आज़ाद के पिता संजय पर कथित हमले का मामला एक बार फिर चर्चा में है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं ने इस मामले में पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। आरोप है कि स्वतंत्र भारद्वाज ने प्रदर्शन के दौरान संजय पर हमला किया, जिसमें उनके सिर पर गंभीर चोट आई। इसके बाद स्वतंत्र के पुराने वीडियो और वायरल पॉडकास्ट क्लिप भी सामने आए, जिनमें वह प्रदर्शनकारियों को लेकर आपत्तिजनक बातें करता और घटना से जुड़े कई दावे करता दिखाई देता है। वायरल क्लिप में वह कपिल मिश्रा, चिराग पासवान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना “बड़ा भाई” बताता दिखाई देता है। साथ ही वह दावा करता है कि 307 के मामले के बावजूद उसे जेल नहीं जाना पड़ा। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि और संबंधित नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आना अभी बाकी है। सवाल यही है-क्या इस मामले में पुलिस ने निष्पक्ष कार्रवाई की? और क्या राजनीतिक पहुंच के आरोपों की जांच होनी चाहिए? (1/2) #JantarMantar #NishuAzad #DelhiPolice #StudentProtest #IndianPolitics

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch