Molitics

@moliticsindia

देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक के मामलों पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक ऐतिहासिक और बेहद सख्त टिप्पणी की है। हाईकोर्ट ने स्पष्ट कहा है कि पेपर लीक करने वाले गिरोह उन लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करते हैं जो दिन-रात पसीना बहाकर तैयारी करते हैं। अदालत ने इस अपराध की तुलना हत्या से करते हुए कहा "एक व्यक्ति की हत्या से सिर्फ एक परिवार प्रभावित होता है, लेकिन पेपर लीक होने से लाखों अभ्यर्थियों का करियर और पूरा समाज बर्बाद हो जाता है।" #ChhattisgarhHighCourt #PaperLeak #JobAspirants #StudentRights

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch