Molitics

@moliticsindia

RJD नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने युवाओं, छात्रों और आंदोलनकारियों पर दिए गए बयानों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी (भगवा ब्रिगेड) पर करारा हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी को पढ़े-लिखे, तार्किक और सवाल पूछने वाले लोग हमेशा 'नक्सली' ही नज़र आते हैं। तेजस्वी ने निशाना साधते हुए कहा कि पहले किसानों को 'खालिस्तानी', आंदोलनकारियों को 'अर्बन नक्सली' और अब देश के Gen-Z युवाओं व छात्रों को 'ब्रेनवॉश्ड नक्सली' कहना प्रधानमंत्री पद की गरिमा के खिलाफ है। उन्होंने पीएम को अपने पद के सम्मान और भाषा की मर्यादा का ध्यान रखने की नसीहत भी दी। #TejashwiYadav #RJD #GenZ #UrbanNaxals #FarmersProtest

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch