Molitics

@moliticsindia

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन क्षेत्र में प्लॉट P-14 की पांच मंजिला इमारत (PG) गिरने से हुए हादसे में 6 लोगों की मौत हो चुकी है और 11 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। मलबे में अन्य छात्रों के दबे होने की आशंका के बीच एनडीआरएफ (NDRF) और अग्निशमन विभाग का राहत-बचाव कार्य जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हादसे के बाद दिल्ली नगर निगम (MCD) ने एक्शन लेते हुए P-14 के बगल वाली P-13 इमारत को खतरनाक घोषित कर दिया है और मालिक को 3 दिन में इसे खुद ध्वस्त करने का नोटिस थमाया है। जांच में सामने आया है कि करीब 40 साल पुरानी इस इमारत के बेसमेंट में बारिश के पानी के बीच बिना अनुमति के निर्माण कार्य चल रहा था। मामले में दिल्ली पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। #SatyaNiketan #DelhiNews #BuildingCollapse #MCD #DelhiPolice

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch