Molitics

@moliticsindia

सीमा विवाद हल करने की दिशा में भारत-चीन का बड़ा कदम!' 2005 के सिद्धांतों के तहत बातचीत आगे बढ़ाने पर सहमति; MEA ने दी अहम जानकारी! भारत और चीन के बीच जारी कूटनीतिक वार्ताओं के तहत सीमा विवाद के स्थायी समाधान के लिए एक विस्तृत सहमति बनी है। विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि दोनों देशों ने वर्ष 2005 में तय हुए 'राजनीतिक मानदंडों और गाइडिंग सिद्धांतों' के समझौते के आधार पर सीमा विवाद को सुलझाने की प्रतिबद्धता जताई है।मंत्रालय के अनुसार, दोनों पक्षों ने सीमा मुद्दे का एक निष्पक्ष, उचित और mutually acceptable (आपसी सहमति से स्वीकार्य) समाधान निकालने पर जोर दिया है। इसके साथ ही वर्किंग मैकेनिज्म फॉर कंसल्टेशन एंड कोऑर्डिनेशन (WMCC) के तहत सीमा निर्धारण (Boundary Delimitation) पर गठित एक्सपर्ट ग्रुप को जल्द और ठोस प्रगति हासिल करने के निर्देश दिए गए हैं। हाल ही में बीजिंग में विशेष प्रतिनिधियों (Special Representatives) की उच्चस्तरीय वार्ता के दौरान भी 8 सूत्री सहमतियों पर अमल करने की दिशा में प्रगति दर्ज की गई है। #IndiaChinaRelations #MEA #RandhirJaiswal #WMCC #LAC

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch