संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू और कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के बीच जुबानी तीर तेज हो गए हैं। किरण रिजिजू के गांव की नदी में तैरने के एक वीडियो पर पवन खेड़ा द्वारा की गई टिप्पणी के बाद रिजिजू ने तीखा ऐतराज जताया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे अपने गांव के लोगों और समर्थकों को प्रेरित करने व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए वहां की नदी में तैरते हैं। केंद्रीय मंत्री ने पवन खेड़ा पर निशाना साधते हुए कहा कि पहली बार के सांसद होने से किसी को अभद्र भाषा या टिप्पणी करने का अधिकार नहीं मिल जाता। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि 'हाफ-नेकेड स्विमिंग' जैसे बयान दिए जाएंगे, तो वे उनके इस अनुशासनहीन आचरण की शिकायत असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से करेंगे। #KirenRijiju #PawanKhera #Congress #BJP #HimantaBiswaSarma
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch