Molitics

@moliticsindia

₹620 करोड़ का चंदा और सिर्फ़ एक उम्मीदवार-आम जनमत पार्टी की कहानी कई सवाल खड़े करती है। BBC की पड़ताल के मुताबिक, 2020 में बनी इस RUPP को शुरुआती दो वर्षों में ₹20,000 से अधिक का कोई चंदा नहीं मिला, लेकिन 2022-23 में ₹216 करोड़ और 2023-24 में अचानक ₹620 करोड़ मिले। पार्टी की संस्थापक अध्यक्ष अनामिका पासवान के इस्तीफ़े के बाद पार्टी का बेस पटना से अहमदाबाद शिफ्ट होने और गौरव मिश्रा के अध्यक्ष बनने की बात सामने आई। BBC के मुताबिक, अहमदाबाद का रजिस्टर्ड कार्यालय बंद मिला और मौजूदा अध्यक्ष से संपर्क नहीं हो सका। सबसे बड़ा सवाल यही है-इतनी बड़ी रकम पार्टी को किन स्रोतों से मिली और इसका इस्तेमाल कहां हुआ? #AamJanmatParty #PoliticalFunding #RUPP #PoliticalDonations #IndianPolitics

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch