झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 16वें दिन और तेज हो गया। सोमवार को जब छात्रों ने रांची में विधानसभा घेराव के लिए मार्च निकाला, तो उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल कर प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर किया। हालांकि सरकार का दावा है कि 3 JPSC सदस्यों के इस्तीफे और परीक्षाएं रद्द करने के साथ 95% मांगें मान ली गई हैं, लेकिन छात्र इस दावे से असहमत हैं। छात्रों की मुख्य मांग JSSC CGL परीक्षा को रद्द करने और पूरे मामले की CBI जांच कराने की है। #JharkhandNews #StudentProtest #RanchiProtest #HemantSoren #JharkhandVidhanSabha
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch