Molitics

@moliticsindia

देशभर में अब स्कूली छात्राएं और छात्र अपनी बुनियादी सुविधाओं को लेकर सड़कों पर उतर रहे हैं। यूपी के फतेहपुर, लखनऊ, आजमगढ़ और उन्नाव से लेकर राजस्थान तक छात्रों ने बिजली, पीने के पानी, शौचालय और मुख्य रूप से शिक्षकों की भारी कमी को लेकर प्रदर्शन किए। लखनऊ में 250 छात्राओं ने 2.5 किमी पैदल मार्च निकाला, तो फतेहपुर व उन्नाव में अफसरों को मौके पर आकर आश्वासन देना पड़ा। सरकारी कागजों (UDISE+) में 90% से अधिक स्कूलों में सुविधाएं दर्ज हैं, लेकिन NITI Aayog की मई 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक देश के 1.19 लाख स्कूलों में बिजली नहीं है, 1 लाख से अधिक स्कूल single-teacher के भरोसे हैं और 98 हजार से ज्यादा स्कूलों में क्रियाशील बालिका शौचालय नहीं हैं। यह दिखाता है कि कागजी आंकड़ों और जमीनी हकीकत में बड़ा अंतर है। #GenAlpha #SchoolEducation #EducationSystem #StudentProtest #BasicAmenities

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch