बिहार: पश्चिम चंपारण के बेतिया प्रखंड के बथना राहत शिविर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के दौरे के दौरान बाढ़ पीड़ितों ने राहत व्यवस्था को लेकर स्थानीय सांसद और विधायकों के खिलाफ नारेबाजी की। स्थिति तनावपूर्ण होने पर मुख्यमंत्री वहां से रवाना हो गए। इसके बाद BJP सांसद संजय जायसवाल को सुरक्षा के बीच बाहर निकाला जा रहा था, तभी कुछ आक्रोशित लोगों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और गोबर फेंकने के साथ गाड़ी पर हाथ भी मारे। पुलिस ने सुरक्षा के बीच सांसद को वहां से निकाला। #BiharFlood #WestChamparan #SanjayJaiswal #Bihar #FloodVictims
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch