Molitics

@moliticsindia

दिल्ली में AAP ने रेखा गुप्ता सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि गरीब छात्राओं के लिए खरीदी गई करीब 1.30 लाख साइकिलों में वित्तीय अनियमितताएं हुई हैं। AAP नेताओं का दावा है कि जिन साइकिलों की बाजार कीमत करीब ₹4,200 बताई जा रही है, उन्हें दिल्ली सरकार ने लगभग ₹6,957 प्रति साइकिल की दर से खरीदा। पार्टी ने इस अंतर को लेकर सरकार से जवाब मांगा है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इसी मुद्दे को लेकर AAP नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिल्ली सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और सरकार से खरीद प्रक्रिया, टेंडर और भुगतान से जुड़ी पूरी जानकारी सार्वजनिक करने की मांग उठाई। #DelhiGovernment #AAP #RekhaGupta #DelhiPolitics #PoliticalNews

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch