प्रयागराज: स्वरूप रानी अस्पताल में मरीज़ के किडनी से निकलीं 37 पथरियां. प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय में 40 वर्षीय मरीज की बाईं किडनी से 37 पथरियां निकाली गईं. दो घंटे से अधिक चले ऑपरेशन के दौरान किडनी को बीच से अलग कर पथरियों को बाहर निकाला गया. मध्य प्रदेश के रीवा निवासी शत्रुघ्न को गंभीर किडनी संक्रमण और फेलियर की स्थिति में अस्पताल लाया गया था. उनकी हालत इतनी गंभीर थी कि उन्हें वेंटिलेटर और डायलिसिस पर रखा गया था. UP News | Uttar Pradesh | #UPNews | #UttarPradesh
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch