Molitics

@moliticsindia

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस प्रसन्न बी. वराले ने महाराष्ट्र के सरकारी स्कूलों की स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि नासिक सिंहस्थ कुंभ के लिए बताए गए करीब ₹32,000–34,000 करोड़ के बजट का सिर्फ 0.1% यानी लगभग ₹32 करोड़ शिक्षा पर खर्च किया जाता, तो 100 से 125 मराठी माध्यम स्कूलों को बंद होने से बचाया जा सकता था। उन्होंने धार्मिक आयोजनों या विकास परियोजनाओं पर खर्च पर आपत्ति नहीं जताई, लेकिन शिक्षा जैसी बुनियादी जरूरतों को प्राथमिकता देने की बात कही। सवाल-जब हजारों करोड़ के आयोजन हो सकते हैं, तो सरकारी स्कूलों को बचाने के लिए पर्याप्त बजट क्यों नहीं? #SupremeCourt #JusticePrasannaVarale #NashikKumbh #IndiaNews #MaharastraNews

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch