Molitics

@moliticsindia

संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में निकाली जा रही 'किसान बचाओ पदयात्रा' और दिल्ली कूच के ऐलान को देखते हुए जींद प्रशासन ने देर रात पंजाब-हरियाणा के खनौरी बॉर्डर को पूरी तरह सील कर दिया है। किसानों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन ने सीमा पर 5 लेयर की मजबूत बैरिकेडिंग की है। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के नेतृत्व में शुरू हो रही इस पदयात्रा के मद्देनजर पुलिसबल पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। बॉर्डर सील होने और कड़े सुरक्षा इंतजामों के कारण आम यात्रियों और स्थानीय लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। #FarmersProtest #KhanauriBorder #DelhiMarch #HaryanaPolice #FarmerNews

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch