सोशल मीडिया पर सांसद चंद्रशेखर आजाद का एक वीडियो वायरल है, जिसमें वे पुलिसकर्मियों को झिड़कते नज़र आ रहे हैं, "सीओ है क्या... तुम लोग चुप रहो... ऐ सीओ इधर आओ..." इसके बाद सोशल मीडिया पर यह दावा किया जाने लगा कि सांसद ने पुलिस के पसीने छुड़ा दिए। आपको बता दें कि गोंडा के विनोद साहनी हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे चंद्रशेखर आजाद के काफिले को रोके जाने और उन पर हुए कथित हमले के विरोध में आज़ाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने सीतापुर, रायबरेली, बाराबंकी, मऊ, बस्ती, हापुड़ और लखनऊ समेत कई जिलों में भारी प्रदर्शन किया। #VinodSahaniCase #ProtestInUP #ChandraShekharAzad #uppolice
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch