Molitics

@moliticsindia

झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन आज निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया। विधानसभा घेराव के लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थी रांची में जुटे हैं। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की। छात्र JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों की जांच, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और अपनी अन्य मांगों पर सरकार से ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सरकार के साथ बातचीत से समाधान नहीं निकलने के बाद आज विधानसभा घेराव का आह्वान किया गया था। #Jharkhand #Ranchi #StudentProtest #JharkhandStudents #JPSC

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch