बिहार के जमुई के मड़वा-राजपुरा इलाके में 19 सितंबर की शाम कोचिंग से लौट रहे नाबालिग छात्र-छात्रा को तौर पर रास्ते में रोककर भीड़ ने बदसलूकी और मारपीट की। वायरल वीडियो में कुछ लोग दोनों को घेरते, युवक के साथ मारपीट करते और युवती को पकड़ते नजर आ रहे हैं।वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों पीड़ितों से संपर्क कर उनके बयान दर्ज किए और FIR दर्ज की। अब तक 3 आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि हुई है। बिहार राज्य महिला आयोग ने भी मामले का संज्ञान लिया है। घटना के बाद सम्राट चौधरी का यही पुराना बयान सोशल मीडिया पर चर्चा में है। उस समय उन्होंने महिला सुरक्षा को लेकर यह बात कही थी। अब जमुई में नाबालिग छात्रा के साथ कथित बदसलूकी की घटना सामने आने के बाद उनके उस बयान को लेकर सवाल उठ रहे हैं। #Jamui #Bihar #SamratChoudhary #WomenSafety #BiharCrime
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch