शाहरुख, देवगन वाली विमल इलायची की याचिका दिल्ली हाईकोर्ट में खारिज --- दिल्ली हाईकोर्ट ने विमल इलायची कंपनी की याचिका खारिज कर दी. याचिका में कंपनी के ब्रांड एंबेसडर शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को मिले नोटिस रद्द करने की मांग की गई थी. जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने कहा कि इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट का क्षेत्रीय अधिकार नहीं बनता, क्योंकि मामला महाराष्ट्र का है. बता दें कि पान मसाला के प्रचार के लिए महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को कारण बताओ नोटिस जारी किया था. मामले में कंपनी का कहना है कि FDA का नोटिस केवल एक्टर्स को भेजा गया, कंपनी को नहीं. कार्रवाई से सबसे ज्यादा नुकसान कंपनी को होगा. कंपनी को अपना पक्ष रखने का मौका नहीं दिया गया. इस मामले पर शाहरुख खान और अजय देवगन पहले भी कह चुके हैं कि अगर कोई प्रॉडक्ट सेहत के लिए नुकसानदेह है, तो सरकार को उसके निर्माण और बिक्री पर ही रोक लगा देनी चाहिए.
Open in BitSocialBitSocial — the social app with no off switch