Molitics

@moliticsindia

दिल्ली में MCD सफाईकर्मी दीपक की आत्महत्या के मामले को लेकर BJP ने AAP कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। BJP कार्यकर्ताओं ने AAP पार्षद विजय कुमार को पार्टी से निकालने और पद से हटाने की मांग की। मामले में दीपक की पत्नी की शिकायत पर 14 सितंबर को विजय कुमार के खिलाफ BNS की धारा 108 के तहत FIR दर्ज हुई है। शिकायत में आरोप है कि घर खरीदने के लिए लिया गया ₹15 लाख का लोन पार्षद ने अपने पास रख लिया और दीपक को करीब 10 महीने से सैलरी भी नहीं मिली थी। पत्नी के मुताबिक, दीपक ने लोन की रकम और सैलरी को लेकर पार्षद से बात की थी। #Delhi #AAP #MCD #VijayKumar

Open in BitSocial

BitSocial — the social app with no off switch